Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2025: नमस्ते साथियों, आप भी यदि बिहार की 12वीं एवं स्नातक पास छात्राऐं है, तो आप सभी को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत ₹25000 एवं ₹50000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह योजना बिहार सरकार के द्वारा 12वीं एवं स्नातक पास करने वाली छात्राओं के लिए चालू किया गया है।
इस योजना को चालू करने का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं को प्रोत्साहन एवं उच्च शिक्षा ग्रहण करने में मदद करने के लिए किया गया है। यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आप इस लेख को अंत तक पढ़े। क्योंकि आपको इस लेख में इस योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे- यह योजना क्या है, इस योजना का लाभ किसे मिलेगा, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया जैसी जानकारी मिलने वाली है।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Summary
Article का प्रकार | सरकारी योजना (प्रोत्साहन राशि) |
Article का नाम | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना |
Yojana शुरु किया गया | बिहार सरकार के द्वारा |
विभाग | शिक्षा विभाग (बिहार सरकार) |
पात्र लाभार्थी | केवल बिहार की 12वीं एवं स्नातक पास छात्राएं |
प्रोत्साहन राशि | 50000 हजार रुपए |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | medhasoft.bihar.gov.in |
Kanya Utthan Yojana Payment List Check – मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की लिस्ट कैसे चेक करें?
आप भी यदि मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के पेमेंट लिस्ट को घर बैठे ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो इन प्रक्रिया को फॉलो करके पेमेंट लिस्ट चेक कर सकते हैं –
- सबसे पहले आपको (medhasoft official portal) मेधासॉफ्ट के आधिकारिक पोर्टल पर आ जानी है।
- अब आप को “Payment+” टैब मिलेगा, जिस पर क्लिंक करना है।
- क्लिंक करने के बाद आप को “List of Payment for Student” पर क्लिंक करना है।
- अब आप को कुछ जानकारी जैसे: Select University, Enter Registration No, List No को सलेक्ट करना है।
- सलेक्ट करने के बाद “View” वाले बटन पर क्लिंक करना है।
- अब आप को पेमेंट वाला पूरा लिस्ट मिल जाएगा। जिसमें अपना नाम बड़ी ही आसानी से चेंक कर पाएगें।
नोट: यह प्रक्रिया केवल स्नातक वाले आवेदक के पेमेंट चेंक करने के लिए है।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2025 – मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या है?
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार सरकार के द्वारा शुरू की गई एक लाभकारी योजना है, इस योजना के माध्यम से 12वीं एवं स्नातक पास करने वाली सभी छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में ₹25000 एवं ₹50000 की आर्थिक सहायता राशि राज्य सरकार के द्वारा प्रदान की जाती है। इस योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि को प्राप्त करके छात्राएं अपनी आगे की पढ़ाई को जारी रखने में सक्षम हो पाती है।
यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राओं के लिए एक वरदान है, क्योंकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की छात्राएं उच्च शिक्षा की पढ़ाई करने में सक्षम नहीं हो पाती है, तो उन्हें इस योजना के माध्यम से काफी सहायता मिलती है जिससे वह अपने उच्च शिक्षा की पढ़ाई बड़ी ही आसानी से पूरा कर पाती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी को ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण करनी होती है जिसकी जानकारी नीचे विस्तार पूर्वक बताई गई है।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Benefits – मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभ
आईए जानते हैं, कि बिहार सरकार के द्वारा शुरू की गई कन्या उत्थान योजना के माध्यम से बिहार की 12वीं एवं स्नातक पास छात्राओं को क्या-क्या लाभ प्राप्त होते हैं –
- इस योजना का लाभ केवल बिहार की छात्राओं को ही दिया जाएगा।
- 12वीं पास छात्राओं को ₹25000 रुपए की प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जाता है।
- स्नातक पास छात्राओं को ₹50000 रुपए की प्रोत्साहन राशि का लाभ दिया जाता है।
- छात्राओं को इस योजना के अंतर्गत मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को लेने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ती है, वह ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करते हैं और उनके बैंक खाते में प्रोत्साहन राशि का लाभ प्राप्त हो जाता है।
- प्रोत्साहन राशि छात्राओं के बैंक खाते में सीधे डीवीडी के माध्यम से भेजे जाते हैं।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Eligibility Criteria – कन्या उत्थान योजना में आवेदन करने के लिए पात्रता
आप भी यदि सोच रहे हैं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ प्राप्त करना तो आप अपने को इस योजना के अंतर्गत कुछ पात्रता मापदंड पूरे करने होंगे जो इस प्रकार से दी गई है –
- इस योजना के लिए केवल12वीं एवं स्नातक पास छात्राएं ही पत्र होगी।
- लाभार्थी छात्राएं बिहार राज्य का मूल निवासी होनी चाहिए।
- लाभार्थी छात्राएं बिहार के किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज एवं विश्वविद्यालय से 12वीं एवं स्नातक पास होनी चाहिए।
- छात्राएं के परिवार में सरकारी नौकरी वाला सदस्य एवं आयकर दाता नहीं होनी चाहिए।
- यदि छात्राएं विवाहित हो तो उन्हें इस योजना के लिए पत्र माना जाएगा।
- साथ ही साथ यदि छात्राएं किसी सरकारी नौकरी में हो तो वह भी इस योजना के लिए पत्र नहीं होगी।
नोट: सभी छात्राओं को सूचित किया जाता है कि जिनका भी आधार बैंक खाता से सीडेड (DBT के लिए ) नहीं है, वो बैंक से तुरंत संपर्क करे। क्यूंकि आधार सीडिंग और खाता से आधार लिंक अलग चीज़े है। जिनका भी बैंक अकाउंट आधार के साथ सीडेड नहीं है, उनका भुगतान नहीं किया जाएगा। सभी जल्द से जल्द इन प्रक्रिया को पूर्ण कर लें।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Required Document – मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए जरूरी दस्तावेज
जब आप कन्या उत्थान योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन करने जाएंगे तो आप सभी को इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी जो निम्नलिखित है –
- आधार कार्ड (Aadhar Card)
- 12वीं की मूल मार्कशीट और प्रमाणपत्र (12th Marksheet)
- स्नातक का मार्कशीट (Graduation Marksheet)
- जाति प्रमाण पत्र (Cast Certificate)
- आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
- निवास प्रमाण पत्र (Residential Certificate)
- बैंक खाता (Bank Account)
- मोबाइल नंबर (Mobile Number)
- ईमेल आईडी (Email Id)
- पासवर्ड साइज फोटो (Passport Size Photo)
- आदि दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।
How to Apply Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana
आप बड़ी ही आसानी से मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में इन प्रक्रिया को पूरा करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जो इस प्रकार से स्टेप बाय स्टेप बताई गई है –
- सबसे पहले medhasoft portal के अधिकारी वेबसाइट https://medhasoft.bihar.gov.in पर आ जाना है।

- यदि आप 12वीं के लिए आवेदन कर रहे हैं तो “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना- मुख्यमंत्री बालिका (माध्यमिक+2) प्रोत्साहन योजना” बाली विकल्प पर क्लिक करेंगे।
- या स्नातक के लिएआवेदन कर रहे हैं तो “मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: – मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना” वाले विकल्प पर क्लिक करेंगे।
- अब आपके सामनेएक नया पेज आ जाएगा जिसमें आपको “Registration For Student” का विकल्प मिलेगा उसे पर क्लिक करना है।
- रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद आपको एक यूजर आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त होगा जिसकी मदद से आप लॉगिन कर लेंगे
- लॉगिन करने के बाद आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसमें आपको सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भर देनी है।
- सभी जानकारी ध्यान पूर्वक भरने के बाद जरूरी दस्तावेज को अपलोड कर देना है।
- दस्तावेज अपलोड करने के बाद सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक देखकर सबमिट बटन पर क्लिक कर दे।
- सबमिट करने के बादरजिस्ट्रेशन स्लिप को प्रिंट आउट करवा के अच्छे से रख ले।
- साथ ही साथ समय-समय पर अपनी आवेदन का स्टेटस को चेक करते रहे।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana More Links
Official Website | medhasoft.bihar.gov.in |
Telegram Group | Join Now |
WhatsApp Channel | Join Now |
YouTube Channel | Join Now |
Home Page | Servicejankari |
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana FAQs.
प्रश्न: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना क्या होती है?
उत्तर: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार सरकार के द्वारा शुरू की गई एक योजना है, इस योजना के माध्यम से बिहार के 12वीं एवं स्नातक पास छात्राओं को प्रोत्साहन राशि के रूप में ₹25000 एवं ₹50000 की सहायता राशि प्रदान की जाती है।
प्रश्न: कन्या उत्थान योजना का फॉर्म कब से भरा जाएगा 2025 में?
उत्तर: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना 2025 में पास 12वीं छात्राओं के लिए अभी ऑनलाइन फॉर्म की तिथि नहीं जारी की गई है, आशा है कि बहुत ही जल्द (जून/जूलाई माह में) आवेदन प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।
प्रश्न: बिहार में मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना क्या है?
उत्तर: बिहार सरकार के द्वारा स्नातक पास छात्राओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (स्नातक) की शुरुआत किए हैं, जिसके तहत छात्राओं को ₹50000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
प्रश्न: बिहार स्नातक छात्रवृत्ति 50000 के लिए कौन पात्र है?
उत्तर: बिहार स्नातक पास ₹50000 के लिए वैसी छात्राएं पत्र होगी जिन्होंने बिहार के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास से किए हैं।
प्रश्न: क्या स्नातक पास शादीशुदा महिला को भी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ मिलेगा?
उत्तर: यदि आप बिहार के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास करते हैं और आप शादीशुदा हैं तो आपको भी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ दिया जाएगा।
प्रश्न: कन्या उत्थान योजना में क्या-क्या डॉक्यूमेंट लगेंगे?
उत्तर: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना में आवेदन करने के लिए यह जरूरी दस्तावेज है –
- छात्रा का आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- निवास प्रमाणपत्र
- जाति प्रमाणपत्र
- आय प्रमाणपत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक की फोटोकॉपी
- 12वीं की मूल मार्कशीट और प्रमाणपत्र
- ईमेल आईडी आदि।
प्रश्न: बिहार में मुख्यमंत्री बालिका योजना क्या है?
उत्तर: बिहार सरकार ने राज्य के छात्रों को आत्मनिर्भर एवं उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के माध्यम से स्नातक पास छात्राओं को ₹50000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान करते हैं।
निष्कर्ष: बिहार कन्या उत्थान योजना का लाभ बिहार के स्नातक पास छात्र एवं छात्राओं को दिया जाता है, इस योजना के अंतर्गत छात्राओं को 50 हजार रुपए की छात्रवृति राशि प्रदान की जाती है।
अंकित कुमार servicejankari.in वेबसाइट के लेखक एवं संपादक हैं, जहाँ वे सरकारी योजना, सरकारी नौकरी, सरकारी छात्रवृति योजना आदि से जुड़ी लेख लिखते हैं। अंकित बिहार के रहने वाले हैं। इन्हें इस क्षेत्र में 5 साल से अधिक का अनुभव है। इसने बिहार से स्नातक की पढ़ाई पूरा किया है। जिसे उन्हें इन सभी चीजों में काफी अच्छी जानकारी है।