Namo Shetkari Yojana 2025: यदि आप महाराष्ट्र के किसान है, और आप लोग भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहें है, तो आप सभी के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक और नई योजना की शुरुआत की है जिसका नाम नमो शेतकरी योजना है। इस योजना के तहत राज्य के किसान को प्रतिवर्ष ₹6000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। यानि अब आप सभी को प्रतिवर्ष ₹12000 की आर्थिक सहायता मिलेगी।
यदि आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते है, तो आप को इस योजना से जुड़ी सभी जानकारी जैसे: इस योजना का लाभ, पात्रता मापदंड, जरुरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया के साथ-साथ आवेदन का स्टेटस चेंक करना आदि। ये सभी जानकारी आप को इस लेख में विस्तार पूर्वक मिलने वाली है। इसलिए आप इस लेख को अंत तक जरुर पढ़े।
Namo Shetkari Yojana Short Overview
Article का प्रकार | सरकारी योजना (किसानों के लिए) |
---|---|
Article का नाम | नमो शेतकरी योजना महाराष्ट्र |
Yojana शुरु किया गया | महाराष्ट्र सरकार के द्वारा |
चालू किया गया | 2023 में (महाराष्ट्र सरकार) |
पात्र लाभार्थी | महाराष्ट्र के किसान |
योजना का उद्देश्य | राज्य के किसान प्रतिवर्ष 6000 हजार आर्थिक सहायता |
योजना सहायता राशि | ₹6,000 प्रति वर्ष (3 किस्तों में) |
वार्षिक सहायता राशि | ₹12000 रुपए |
पंजीकरण शुल्क | नि:शुल्क (No Fee) |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन (Online) |
हेल्पलाइन नंबर | 020-26123648 |
अधिकारिक वेबसाइट | nsmny.mahait.org |
Namo Shetkari Yojana Maharashtra- नमों शेतकरी योजना क्या है?
भारत को कृषि प्रधान देश से कहा जाता है। यहां के अधिकांश लोग कृषि पर ही निर्भर रहते हैं इन्हीं सभी चीजों को देखते हुए केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार ने किसानों के हित के लिए नई-नई योजना की शुरुआत करते रहते हैं ताकि किसान को आर्थिक सहायता मिल सके और वे अपना खेती समय से कर पाए।
जैसा कि आप सभी को पता ही होगा माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश के किसान के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत पात्र किसान को सलाना ₹6000 हजार रुपए की सहायता राशि 3 किस्तों के माध्यम से किसान को प्रदान करते है।
इसी बीच महाराष्ट्र सरकार ने अपने राज्य के किसान भाईयों के लिए एक और नई योजना नमो शेतकरी योजना की शुरुआत कर दी है। इस योजना के तहत भी किसान को ₹6000 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। यानि की महाराष्ट्र के किसान को अब प्रति वर्ष ₹12000 हजार रुपए की सहातया राशि का लाभ प्राप्त होता है।
Namo Shetkari Yojana Maharashtra Benefits- नमो शेतकारी योजना के लाभ
महाराष्ट्र सरकार के शुरू कई गई नमो शेतकरी योजना का लाभ किसान भाइयों को इस प्रकार से प्राप्त होता है-
- किसान सम्मान निधि योजना के अतिरिक्त ₹6000 रुपएक का लाभ
- किसान सम्मन निधि एवं नमो शेतकरी योजना को मिलकर किसानों को ₹12000 का लाभ प्रतिवर्ष मिलता है।
- आवेदक के लिए इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन प्रक्रिया बहुत ही सरल बनाई गई है।
- किसान को किस्त की राशि का लाभ सीधे उनके बैक खाते में DBT के माध्यम से प्राप्त होता है।
- किसान इन दोनों योजना का लाभ प्राप्त कर के आर्थिक मजबूत एवं सशक्त बन रहे है।
Namo Shetkari Yojana Maharashtra Eligibility Criteria- नमो शेतकारी योजना के पात्रता मापदंड
जो किसान भाई नमो शेतकारी योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते है उन्हें नीचे बताए गए कुछ पात्रता पूरी करनी होगी जो इस प्रकार है-
- आवेदक किसान महाराष्ट्र का मूल निवासी होना चाहिए।
- आवेदक किसान चाहे लघु हो या सिमांत 2 हेक्टेयर से कम भूमि होना चाहिए।
- लाभार्थी किसान पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभुक होना चाहिए।
- आवेदक किसान के पास स्वंग का बैक खाता होना चाहिए (आधार से लिंक)
- जो किसान सरकारी नौकरी में है वे पात्र नहीं होगे।
- और वैसे किसान जो आयकार दाता हो वे भी पात्र नहीं होगें।
Namo Shetkari Mahasanman Nidhi Yojana Required Document- जरुरी दस्तावेज
आप यदि नमो शेतकरी योजना का लाभ लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करनी चाहते है, तो आप के पास ये सभी दस्तावेज होने चाहिए-
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड नंबर
- मोबाइल नंबर (आधार से लिंक)
- भूमि पंजीकरण आईडी
- निवास प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
- आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो तो)
Namo Shetkari Maha Sanman Nidhi Yojana Online Registration (आवेदन प्रक्रिया)
आप भी यदि महाराष्ट्र सरकार के द्वारा शुरु की गई नमो शेतकारी योजना के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन करना चाहते है तो नीचे दिए गए स्टेप की मदद से आवेदन प्रक्रिया पूरा कर सकते है-
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले namo shetkari yojana website (अधिकारिक वेबसाइट) nsmny.mahait.org पर आ जाना है।

- अधिकारिक पोर्टल के होम पेज पर “ग्रामीण किसान पंजीकरण” का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिंक करना है।
- अब आप को अपना आधार नंबर (जो मोबाइल नंबर से लिंक) होना चाहिए दर्ज करना है।
- दर्ज करने के बाद राज्य, जिला, तालुका, और गांव की जानकारी भरनी है।
- अब आप को भूमि पंजीकरण आईडी और राशन कार्ड नंबर भरना है।
- इसके बाद कुछ जरुरी दस्तावेज अपलोड करें।
- अब आप को सभी जानकारी घ्यान पूर्वक चेंक कर लेनी है और समिट बटन पर क्लिंक कर के आवेदन फॉर्म को समिट कर दें।
Namo Shetkari Yojana Next Installment Date (अगली किस्त कब आएगी)
जैसा की आप को पता होगा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं नमो शेतकरी योजना दोनो की राशि सरकार किसान भाईयों के किस्त (3 किस्तों) के माध्यम से प्रदान करती है।
वही नमो शेतकरी योजना के तहत अभी तक में किसान को 5वीं किस्त की राशि का लाभ किसान भाईयों को उनके बैक खाते में प्रदान की दी गई है। अब किसान भाईयों को अगली किस्त यानि (namo shetkari yojana 6th installment date) के बारे में जानना चाहते है कि कब 6वीं किस्त का पैसा कब जारी किया जाएगा।
मिडिया रिपोर्ट के मुताबिक 5 अक्टुबर 2024 को 5वीं किस्त की राशि जारी की गई थी और अब 6वीं कि किस्त की राशि जुन 2025 में किसान के बैक खाते में सीधे DBT के माध्यम से भेजे जाएगे।
किस्त (Installment) | तिथि (Date) |
पहली किस्त | 23 अक्टूबर 2023 |
दूसरी किस्त | 29 फरवरी 2024 |
तीसरी किस्त | 18 जून 2024 |
चौथी किस्त | 5 अक्टुबर 2024 |
पॉंचवी किस्त | जून 2025 (संभावित) |
Namo Shetkari Yojana Beneficiary List
आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद किसान यह जानना चाहते है कि उनका नाम लाभार्थी सूची में है या नही तो इसके लिए आवेदक को beneficiary list check करना होता है। जिसके लिए आप नीचे दी गई प्रक्रिया को पूरा कर सकते है-
- सबसे पहले अधिकारिका पोर्टल पर आ जाए।
- अब आप “लाभार्थी सूची” या “Beneficiary List” पर आ क्लिंक करें।
- अब आप को अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या आवेदन संख्या दर्ज करें।
- इसके बाद समिट बटन पर क्लिंक करें।
- अब आप के सामने पूरी लाथार्थी सूची आ जाएगी।
Namo Shetkari Mahasanman Nidhi Yojana More Links
Official Website | nsmny.mahait.org |
Check Beneficiary Status | Click Here |
WhatsApp Channel | Join Now |
YouTube Channel | Join Now |
Home Page | Servicejankari |
Namo Shetkari Yojana FAQs.
निष्कर्ष: नमो शेतकरी योजना महाराष्ट्र सरकार के द्वारा शुरु की गई एक लाभकारी योजना है। इस योजना के तहत राज्य के किसान को 6000 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है। ताकि किसान अपने आर्थिक जीवन के खर्चे को आसानी से कर पाए। इस योजना के साथ-साथ किसान को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का भी लाभ प्रदान किया जाता है। जिससे किसान भाईयों को प्रतिवर्ष 12000 हजार रुपए का लाभ मिलता है।
अंकित कुमार servicejankari.in वेबसाइट के लेखक एवं संपादक हैं, जहाँ वे सरकारी योजना, सरकारी नौकरी, सरकारी छात्रवृति योजना आदि से जुड़ी लेख लिखते हैं। अंकित बिहार के रहने वाले हैं। इन्हें इस क्षेत्र में 5 साल से अधिक का अनुभव है। इसने बिहार से स्नातक की पढ़ाई पूरा किया है। जिसे उन्हें इन सभी चीजों में काफी अच्छी जानकारी है।